चेहरा भरने के उपाय के लिए अपनाएं ये 8 घरलू उपाय
चेहरे के गाल भरने के तरीके
मेथी के दाने
गोल-मटोल गाल पाने के लिए मेथी के दानों का इस्तेमाल करें। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स चेहरे की ढीली पड़ी स्किन में कसाव लाने का काम करते हैं। मेथी के दानों का इस्तेमाल करने के लिए इनको रात भर भिगोकर रख दें। फिर सुबह उठकर इसका पेस्ट गालों पर लगाएं। जब यह पेस्ट पूरी तरह सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
सेब
सेब के पेस्ट से पिचके हुए गालों को गोल-मटोल बनाया जा सकता है। सबसे पहले सेब 1 का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रोजाना सुबह चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। एेसा करने से कुछ ही दिनों में चिपके हुए गाल एक दम गोल-मटोल हो जाएंगे।
सरसो का तेल
गालों को आकर्षित बनाने के लिए रोजाना बादाम या फिर सरसों के तेल से 5 मिनट तक मालिश करें। एेसा करने से कुछ ही दिनों में आपको चेहरे और गालों के आकार में फर्क दिखाई देने लगेगा।
जैतून का तेल
जैतून का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल से गालों की मसाज करने पर यह नैचुरल तरीके से मोटे होने लगते हैं। प्रतिदिन 1 चम्मच जैतून के तेल से चेहरे पर मालिश करें।
खूब सोंए और खूब पानी पीएं
मोटे गाल पाने के लिए खूब सोएं और खूब सारा पानी पीएं। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीएं। 8 घंटें सोने और 8 गिलास पानी पीने का असर आपके चेहरे दिखाई देने लगेगा।
गुब्बारे की तरह मुंह को फुलाएं
गालों को गोल-मटोल करने के लिए इनको कम से कम 1 मिनट तक गुब्बारे की तरह फुलाकर रखें। इस प्रक्रिया को दिन में 3 बार करें। रोजाना करने से कुछ ही महीनों में पिचके हुए गाल गोल-मटोल हो जाएंगे।
ग्लिसरीन
गुलाब जल और ग्लिसरीन को मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण से रोजाना अपने गालों की मसाज करें। इससे भी उन्हें परफैक्ट शेप मिलेगी।
दूध पीएं
दिन में दो बार दूध का सेवन करें। दूध में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पिचके गालों को मोटा करते हैं।
BY RAVINDER

0 comments:
Post a Comment